शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुकल  : पुं० [सं०] १. अमलतास। २. गुगुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकलाऊ  : वि० [हिं० मुकलाना] १. मुकलाने या मुक्त करानेवाला। २. मुकलावा या द्विरागमन करा ले जानेवाला। पुं० =मुकलावा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकलाना  : स० [सं० मुकुल से अर्थ-विपर्यय] १. बन्धन से मुक्त करना। छोड़ना। उदाहरण—खोंपा छोरि केस मुकुलाई।—जायसी। २. बन्धन से मुक्त कराना। छुड़ाना। ३. वर का वधू को उसके मायके से पहले-पहल अपने घर लाना। मुकलावा या द्विरागमन कराना। उदाहरण—सुत मुकलाई अपनी माउ।—कबीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुकलावा  : पुं० [हिं० मुकलाना] पति का पहले-पहल अपनी पत्नी को उसके मायके से अपने घर ले जाने की रसम। गौना। द्विरागमन। पंजाब)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ