शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुसल  : पुं० [सं०√मुस्+कलच्] =मूसल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसलधार  : क्रि० वि०=मूसलधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसलमान  : पुं० [अ० मुसल्मानी] [स्त्री० मुसलमानी] वह जो मुहम्मद साहब के चलाए संप्रदाय का अनुयायी हो। इस्लाम धर्म को माननेवाला। मुहम्मदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसलमानी  : वि० [अ० मुसल्मानी] मुसलमान-संबंध। मुसलमान का। जैसे—मुसलमानी मजहब। स्त्री० १. मुसलमान होने की अवस्था, गुण या भाव। उदाहरण—तीस रोजों में तीन रखे हैं। आप देखें मेरी मुसलमानी।—कोई शायर। २. मुसलमान का कर्त्तव्य या धर्म। ३. मुसलमानों में होनेवाली खतने की रसम या रीति। खतना। सुन्नत। उदाहरण—(क) ख्वाजा साहब यह तो सोचें सुन कर लोक कहेंगे क्या।—हसन निजामी गांधी जी की करने चले मुसलमानी।—मैथिलीशरण गुप्त। (ख) जाहिदो तौबा तो कर ली और क्या फिर करोगे और मुसलमानी मेरी।—कोई शायर। क्रि० प्र०—करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसलाधार  : वि० =मूसलाधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसलायुध  : पुं० [सं० मुसल-आयुध, ब० स०] बलराम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसलिम  : पुं० [अ०] मुसलमान। वि० मुसलमान संबंधी। मुसलमानों का। जैसे—मुसलिम राज्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसली  : स्त्री० [सं० मुषली] एक पौधा जिसकी जड़े औषध के काम में आती है। पुं० =मुशली। स्त्री०=हिं० ‘मूसल’ का स्त्री। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसल्य  : वि० [सं० मुसल+यत्] मूसल से मारे जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसल्लम  : वि० [फा०मुर्ग-मुसल्लम] पूरा। अखंड। जैसे—मुर्ग मुसल्लम। पुं० मुस्लिम (मुसलमान)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसल्लसम  : वि० [अ०] तिकोना। पुं० त्रिकोण (आकृति या क्षेत्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसल्लह  : वि० [अ०] सशस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसल्ला  : पुं० [अ०] [स्त्री० अल्पा० मुसल्ली] १. वह दरी या चटाई जिस पर बैठकर मुसलमान नमाज पढ़ते हैं। २. बड़े दीये के आकार का एक प्रकार का बरतन जो बीच में उभरा हुआ होता है। इसमें मुहर्रम में चढ़ावा चढ़ाया जाता है। पुं० =मुसलमान (उपेक्षासूचक)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुसल्सल  : वि० [अ०] १. एक सिलसिले से लगा हुआ क्रमबद्ध। श्रृंखलित। २. कैद। अव्य० निरंतर। लगातार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ