शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मूँगफली  : स्त्री० [हिं० भूस (भूमि)+फली] १. जमीन पर चारों ओर फैलनेवाला एक प्रकार का क्षुप जिसकी खेती उसके फलों के लिए प्रायः सारे भारत में की जाती है। इसकी जड़ में मिट्टी के अन्दर फल लगाते है, जिसके दाने या बीज रूप-रंग और स्वाद में बादाम से बहुत कुछ मिलते-जुलते होते हैं। २. इस क्षुप का फल। चिनिया बादाम। बिलायती मूँग। (संस्कृत में इसे भू-चरणक और भू-शिबिका कहते हैं)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ