शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मृदु  : वि० [सं०√मृद् (चूर्ण करना)+क, सम्प्रसारण] [स्त्री० मृदी, भाव० मृदुता] १. कोमल। नरम। मुलायम। २. प्रिय और सुहावना। मधुर। ३. धीमा। मन्द। हलका। ४. उग्रता, प्रचंडता, तीव्रता आदि से रहित। जैसे—मृदु स्वभाव। स्त्री० १. घृतकुमारी। धीकुँवार २. जूही का पौधा या फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृदु-कंटक  : पुं० [ब० स०] कटसरैया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृदुच्छद  : पुं० [ब० स०] १. भोजपत्र का पेड़। २. पीलू वृक्ष। ३. लाल लजालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृदुता  : स्त्री०[सं० मृदु+तल्+टाप्] १. मृदु होने की अवस्था या भाव। कोमलता। मुलायमियत। मार्दव। २. धीमापन। मन्दता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृदु-दर्भ  : पुं० [कर्म० स०] सफेद कुश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृदु-पुष्प  : पुं० [ब० स०] शिरीष (वृक्ष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृदु-फल  : पुं० [ब० स०] १. नारियल। २. विकंकत वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मृदुल  : वि० [सं० मृदु+लच्] [भाव० मृदुलता] १. कोमल। मुलायम। २. दयालु। दयामय। ३. सुकुमार। पुं० १. जल। पानी। २. अंजीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ