शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मेख  : स्त्री० [फा० मेख] १. लोहे का वह लम्बा उपकरण जो एक ओर नुकीला और दूसरी ओर चिपटा होता है, और जो किसी तल में गाड़ने, ठोंकने आदि या चीजें कहीं जड़ने के काम में आता है। काँटा। कील। २. लकड़ी आदि का खूँटा। क्रि० प्र०—उखाड़ना।—गाड़ना।—ठोंकना।—मारना। मुहावरा—(किसी के) मेख ठोंकना=पूरी तरह से दबाना या हराना। (किसी को) मेख ठोंकना=किसी के हाथों पैरों में कील ठोंककर उसे कहीं स्थिर कर देना। (प्राचीन काल का एक प्रकार का बहुत कठोर दण्ड) मेख मारना= (क) कील ठोंककर किसी आदमी, काम या चीज का चलना या हिलना बन्द कर देना। (ख) ऐसी बात कहना जिससे चलते हुए काम में बाधा पड़े। भाँजी मारना। ३. लकड़ी की फट्टी जो किसी छेद में बैठायी हुई वस्तु को ढीली होने से रोकने के लिए ठोंकी जाय। पच्चड़। ४. घोड़े का वह लँगड़ापन जो नाल जड़ते समय किसी कील के ऊपर ठुक जाने से होता है। पुं०=मेष। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेखड़ा  : स्त्री० [सं० मेखला] बाँस की वह फट्टी जिसे डले या झाबे के मुँह पर गोल घेरा बनाकर बाँध देते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेखल  : स्त्री० [सं० मेखला] १. करधनी। किंकिणी। २. वह चीज जो किसी दूसरी को कसने, बाँधने आदि के लिए उसके मध्य भाग में चारों ओर लगायी या लपेटी जाय। ३. दे० ‘मेखला’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेखला  : स्त्री० [सं०√मि (प्रक्षेप)+खल्+टाप्] १. लम्बी पट्टी की तरह की वह वस्तु जो किसी दूसरी वस्तु के कटि-प्रदेश या मध्य भाग के चारों ओर फैली हुई या स्थित हो। २. कमर में लपेटकर पहनने का सूत या डोरी। करधनी। जैसे—मुंज-मेखला। ३. करधनी या तागड़ी नाम का गहना जो कमर में पहना जाता है। ४. मंडलाकार घेरा। ५. कमरबन्द। पेट्टी। ६. छड़ी, डंडे आदि की सामी। साम। ७. पर्वत का मध्य भाग। ८. नर्मदा नदी। ९. होम-कुंड के ऊपर चारों ओर बना हुआ मिट्टी का घेरा। १॰. कपड़े का टुकडा जो साधु लोग गले में डाले रहते हैं। ११. पृश्निपर्णी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेखली  : स्त्री० [सं० मेखला] १. गले में डालकर पहना जानेवाला एक प्रकार का पहनावा जिससे पेट और पीठ ढकी रहती है और दोनों हाथ खुले रहते हैं। २. करधनी। तागड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेखी  : वि० [फा०] जिसमें मेख से छेद किया गया हो। पद—मेखी रुपया=ऐसा रुपया जिसमें छेद करके चाँदी निकाल ली गयी और सीसा भर दिया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ