शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मेम  : स्त्री० [अं० मैडम का संक्षिप्त रूप] १. यूरोप या अमेरिका आदि की स्त्री। २. ताश की बीबी या बेगम नाम का पता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेमन  : पुं० [फा० मोमिन] गुजराज और महाराष्ट्र राज्यों में रहनेवाले एक प्रकार के मुसलमान जो बहुधा व्यापार करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेमना  : पुं० [अनु० में से] १. भेड़ का बच्चा। २. एक प्रकार का घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेमार  : पुं० [अ] इमारत बनाने अर्थात् भवन-निर्माण का काम करने वाला शिल्पी। इमारत बनानेवाला। थवई। राजगीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेमारी  : स्त्री० [हिं० मेमार] मेमार का काम, पद या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेमो  : पुं० [अं०] मेमोरंडम का संक्षिप्त रूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेमोरियल  : पुं० [अं०] स्मारक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ