शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मैन  : पुं० [सं० मदन] १. कामदेव। मदन। २. मोम। ३. राल में मिलाया हुआ मोम जिससे धातुओं की मूर्तियाँ बनाने के पहले उनका नमूना बनाया जाता है और जिसके आधार पर मूर्तियाँ ढालने का साँचा बनाया जाता है। पुं० [अं०] आदमी। मनुष्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैन-कामिनी  : स्त्री० [हि० मैन=मदन+सं० कामिनी] कामदेव की स्त्री। रति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैनफर  : पुं० =मैनफल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैनफल  : पुं० [सं० मदनफल] १. मझोले आकार का एक प्रकार का झाड़दार और कँटीला वृक्ष जिसकी छाल खाकी रंग की लकड़ी हलके भूरे रंग की होती है, और फूल पीलापन लिये सफेद रंग के होते हैं २. इस वृक्ष का फल जिसमें दो दल होते हैं और जिसमें बिहीदाने की तरह चिपटे बीज होते हैं। इसका गूदा पीलापन लिए लाल रंग का और स्वाद कडुआ होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैनमय  : वि० [हिं० मैन+सं०मय] जिसे बहुत प्रबल काम-वासना हो रही हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैनर  : पुं० =मैनफल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैनशिल  : स्त्री०=मैनसिल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैनसिल  : स्त्री० [सं० मनःशिला] मटमैले रंग का एक प्रकार का खनिज पदार्थ जिसे शोधकर दवा के काम में लाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैना  : स्त्री० [सं० मदना, मदन-शलाका] १. काले रंग की तथा पीली चोंचवाली एक प्रसिद्ध बड़ी चिड़िया जो सिखाने से मनुष्य की-सी बोली बोलने लगती है। सारिका। सारो। सतभइया नामक पक्षी। ३. हिमालय की स्त्री। स्त्री०=मेनका। पुं० =मीना (जंगली जाति)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैनाक  : पुं० [सं० मेनका+अण्, पृषो० सिद्धि] एक पर्वत जो मैना तथा हिमालय का पुत्र माना जाता है। (पुराण) इसे सुनाभ और हिरण्यनाभ भी कहते हैं। २. हिमालय की एक चोटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैनी  : स्त्री० [देश] एक प्रकार का कँटीला पेड़। मरुवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ