शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मैला  : वि० [सं० मलिन, प्रा० मइल] १. जिस पर मैल जमी हो। जिस पर गर्द, धूल या कीट आदि हो। जिसकी चमक-दमक मारी गई हो। मलिन। अस्वच्छ। ‘साफ’ का उलटा। पद—मैला-कुचैला। २. दोष, विकार आदि से युक्त। दूषित और विकृत। गंदा। पुं० १. गलीज। गू। विष्ठा। २. कूड़ा-करकट। ३. मैल। पुं० [अं० मैल] १. आकर्षण। २. प्रवृत्ति या रुचि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैला-कुचैला  : वि० [हिं० मैला+सं० कुचैल=गंदा वस्त्र] [स्त्री० मैली-कुचैली] १. बहुत अधिक मैला या गंदा। २. जो बहुत मैले कपड़े आदि पहने हुए हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैला-घर  : पुं० [हिं०] वह सार्वजनिक स्थान जहाँ गाँव या शहर का कूड़ा-कर्कट, गू आदि फेंका जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैलान  : पुं० [अ०] १. आकर्षण। २. प्रवृत्ति या रुचि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मैलापन  : पुं० [हिं० मैला+पन (प्रत्यय)] मैले होने की अवस्था या भाव। मलिनता। गंदापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ