शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मोल  : पुं० [सं० मूल्य, प्रा० मुल्ल] कीमत। दाम। मूल्य। (दे०) पद—अन-मोल, मोल-चाल। मुहावरा—मोल करना= (क) ग्राहक को किसी चीज का उचित से अधिक दाम बताना। (ख) किसी चीज का दाम अधिक जान पड़ने या बताये जाने पर उसे घटाने की बात-चीत करना। मोल लेना=झूठ-मूठ या जान-बूझकर कोई झंझट, काम या भार अपने ऊपर लेना। जैसे—झगड़ा या लड़ाई मोल लेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोलना  : स० कुछ खरीदने के लिए उसका मोल या दाम पूछना या बताना। पुं० =मौलाना (मौलवी)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोलवी  : पुं० =मौलवी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोलाई  : स्त्री० [हिं० मोल+आई (प्रत्यय)] १. मूल्य पूछने-ताछने की क्रिया या भाव। २. घटा-बढ़ाकर मूल्य ठीक करने की क्रिया या भाव। ३. उचित से अधिक मूल्य कहना। मोल-चाल करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ