शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मोहिनी  : वि० स्त्री० [सं०√मुह+णिच्+णिनि+ङीष्] मोहित करने या मोहनीवाली। स्त्री० १. माया। मोह। २. भगवान् का वह सुंदरी स्त्रीवाला रूप जो उन्होंने समुद्र मंथन के उपरांत अमृत बाँटने के समय असुरों को मोहित करके उन्हें धोखे में डालने के लिए धारण किया था। इसी रूप में उन्होंने देवताओं को अमृत तथा असुरों को विष दिलाया था। ३. पंद्रह अक्षरों के एक वर्णिक छन्द का नाम जिसके प्रत्येक चरण में सगण, भगण, तगण, यगण और सगण होते हैं। ४. एक प्रकार की अर्धसम वृत्ति जिसके पहले और तीसरे चरणों में सात मात्राएं होती है, और प्रत्येक चरण के अंत में एक सगण अवश्य होता है। ५. वैशाख शुक्ला एकादशी। ६. त्रिपुर नामक पौधा और उसका फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ