शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मौख  : वि० [सं० मुख+अण्] १. मुख-सम्बन्धी। मुख का। २. मुख से निकलने या होनेवाला। जैसे—अभक्ष्य पदार्थ खाना, गालियाँ बकना आदि मौख पाप है। पुं० [?] मसाले के काम आनेवाला एक पदार्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौखर  : पुं० [सं० मुखर+अण्] मुखर होने की अवस्था या भाव। मुखरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौखरी  : पुं, ०एक प्राचीन भारतीय राजवंश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौखर्य  : पुं० [सं० मुखर+ष्यञ्] मुखरता। वाचालता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौखिक  : वि० [सं० मुख+ठक्-इक] १. सुख-सम्बन्धी। मुख का २. मुँह से कहा या बोला जानेवाला। जबानी। (लिखित से भिन्न) ३. संगीत में वाद्य से भिन्न कंठ से निकलनेवाला (स्वर आदि) जैसे—मौखिक संगीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौखिक-परीक्षा  : स्त्री० [सं०] विद्यार्थियों या शिद्यार्थियों के ज्ञान और योग्यता की वह परीक्षा जो उनसे मौखिक प्रश्न करके की जाती है। (वाइवा वोसी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ