शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

यक्ष  : पुं० [सं० यक्ष (पूजा)+घञ्] १. एक प्रकार की देवयोनि जो कुबेर के गणों में और उनकी निधियों की रक्षक कही गयी है २. कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-कर्दम  : पुं० [सं० मध्य० स०] कपूर, अगर, कस्तूरी, कंकोल आदि के योग से बननेवाला एक प्राचीन अंगराग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-ग्रह  : पुं० [सं० कर्म० स०] पुराणानुसार एक प्रकार का कल्पित ग्रह। २. प्रेत बाधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्षण  : पुं० [सं० यक्ष+ल्युट-अन] १. पूजन करना। २. भक्षण करना। खाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-तरु  : पुं० [मध्य० स०] वट वृक्ष। बड़ का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-धूप  : पुं० [मध्य० स०] १. एक प्रकार का धूप। २. देवदारु वृक्ष का गोंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-नायक  : पुं० [ष० त०] १. यक्षों के स्वामी, कुबेर। २. जैनों के अनुसार वर्तमान अवसर्पिणी के अर्हत् के चौथे अनुचर का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-पति  : पुं० [ष० त०] यक्षों के स्वामी कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-पुर  : पुं० [ष० त०] कुबेर की राजधानी, अलकापुरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-राज  : पुं० [ष० त०] यक्षों के राजा, कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-रात्रि  : स्त्री० [ष० त०] दीवाली (उत्सव)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-लोक  : पुं० [ष० त०] वह लोक जिसमें यक्षों का निवास माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-वित्त  : वि० [ब० स०] जो धनवान् तो हो पर कुछ भी व्यय न करता हो। कंजूस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष-स्थल  : पुं० [ष० त०] पुराणानुसार एक तीर्थ का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्षाधिप, यक्षाधिपति  : पुं० [यक्ष-अधिप, यक्ष-अधिपति]=यक्षपति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्षावास  : पुं० [सं० यक्ष-आवास] वट-वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्षिणी  : स्त्री० [सं० यक्ष+इनि—ङीष्] १. यक्ष जाति की पत्नी। २. कुबेर की पत्नी। ३. दुर्गा की एक अनुचरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्षी (क्षिन्)  : वि० [सं० यक्ष+इनि] यक्षों की आराधना करनेवाला। स्त्री०=यक्षिणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्षु  : पुं० [सं०] १. वह जो यज्ञ करता हो। २. प्राचीन वक्षु (आधुनिक बदख्शां) का पुराना नाम। ३. उक्त जनपद का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्षेद्र  : पुं० [यक्ष-इंद्र, ष० त०] यक्षों के स्वामी, कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्षेश्वर  : पुं० [यक्ष-ईश्वर, ष० त०] यक्षों के स्वामी, कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष्मग्रह  : पुं० [सं० उपमित स०] यक्ष्मा (रोग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष्मध्नी  : स्त्री० [सं० यक्ष्मन्√हन् (हिंसा)+टक्-ङीष्] अँगूर। दाख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष्मा (क्ष्मन्)  : स्त्री० [सं०√यक्ष+मनिन्] क्षयी नामक रोग। दे० ‘क्षयी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यक्ष्मी (क्ष्मिन्)  : वि० [सं० यक्ष्मन्+इनि] यक्ष्मा से ग्रस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ