शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

याक  : पुं० [तिब्बती, ग्याक, सं० गावक] तिब्बत तथा मध्य एशिया में होनेवाला जंगली भैंसा जिसकी पूँछ का चँवर बनता है। कुछ लोग इसको पालकर इस पर बोझ भी ढोते हैं। वि०=एक (संख्या सूचक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याकूत  : पुं० [अ० याक़ूत] एक प्रकार का लाल रंग का बहुमूल्य रत्न। लाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याकूती  : वि० [अ० याक़ूती] याकूत सम्बन्धी। याकूत का। स्त्री० यूनानी चिकित्सा प्रणाली में एक प्रकार का। पौष्टिक अवलेह या ओषधि जिसमें याकूत की भस्म मिलाई गई होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याक्ष्मिक  : वि० [सं० यक्ष्मा+ठक्+इक] यक्ष्मा नामक रोग से संबंध रखनेवाला। यक्ष्मा का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याक्ष्मिकी  : स्त्री० [सं० याक्ष्मिक+ङीप्] आधुनिक चिकित्सा की वह शाखा जिसमें विशिष्ट रूप से यक्ष्मा रोग के कीटाणुओं आदि का नाश करने के उपायों और सिद्धान्तों का विवेचन होता है। (थाइसियॉलोजी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ