शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

यादःपति  : पुं० [सं० ष० त०] १. समुद्र। २. वरुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याद  : स्त्री० [फा०] १. स्मरण करने की क्रिया या भाव। २. स्मरण शक्ति। स्मृति। क्रि० प्र०—करना। दिलाना।—पड़ना।—रखना।—रहना।—होना। पुं० [सं० यादस्] मछली, मगर आदि जल-जंतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादगार  : स्त्री० [फा०] १. चिन्हानी। २. स्मारक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याददाश्त  : स्त्री० [फा०] १. स्मरण-शक्ति। स्मृति। २. संस्मरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादव  : पुं० [सं० यदु+अण्] [स्त्री० यादवी] १. यदु के वंशज। २. श्रीकृष्ण। वि० यदु सम्बन्धी। यदु का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादवी  : स्त्री० [सं० यादव+ङीप्] १. यदु कुल की स्त्री। २. दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादवीय  : वि० [सं० यादव+छ—ईय] यादव सम्बन्धी। पुं० किसी जाति या देश के लोगों में आपस में होनेवाला लड़ाई-झगड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादृच्छिक-आधि  : स्त्री० [सं०] गिरवी या रेहन रखी हुई वह चीज जो बिना ऋण चुकाये लौटाई न जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादृश  : वि० [सं० यत्√दृश्+कञ्, आकार आदेश] जिस प्रकार का। जैसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ