शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

यान  : पुं० [सं०√या+ल्युट-अन] १. वह उपकरण या साधन जिस पर सवार होकर यात्रा की जाती अथवा माल ढोया जाता है। जैसे—गाड़ी, छकड़ा, रथ, साइकिल आदि। २. आकाश-यान। विमान। ३. शत्रु देश पर की जानेवाली सैनिक चढ़ाई। ४. गति। चाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यान-मार्ग  : पुं० [सं० ष० त०] ऐसा मार्ग जिससे आदमी और सवारियाँ आती-जाती हों। जैसे—सड़क।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यानी  : अव्य० [अ०] अर्थ या आशय यह है कि। अर्थात्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याने  : अव्य०=यानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ