शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

याम्योत्तर  : वि० [सं० याम्य-उत्तर, सुप्सुपा स०] जो दक्षिण से उत्तर की ओर या उक्त लंब में हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम्योत्तर-दिगंश  : पुं० [सं० कर्म० स०] लंबांश। दिगंश। (भूगोल, खगोल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम्योत्तर-रेखा  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] खगोल और भूगोल में वह कल्पित रेखा जो किसी विशिष्ट स्थान (जैसे—प्राचीन भारत में उज्जयिनी और आज-कल इंग्लैड के ग्रीनविच नगर) के ख-स्वस्तिक से चलकर सुमेरु और कुमेरु को पार करती हुई पृथ्वी का पूरा वृत्त बनाती है। (मेरीडियन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम्योत्तर-वृत्त  : पुं० [सं० मध्य० स०] याम्योत्तर रेखा से बननेवाला वृत्त। (मेरीडियन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ