शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

युद्ध  : पुं० [सं०√युध् (प्रहार)+क्त] १. अस्त्र-शस्त्रों की सहायता से शत्रु सैनिकों में होनेवाली लड़ाई। रण। संग्राम। २. किसी प्रकार के साधन से आपस में होनेवाली लड़ाई। जैसे—गदा-युद्ध, मुष्टि-युद्ध, वाक युद्ध। मुहावरा—युद्ध माँड़ना=लड़ाई करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्धक  : पुं० [सं० युद्ध+क] युद्ध। लड़ाई। जैसे—युद्धक विराम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्धकारी (रिन्)  : वि० [सं०] [स्त्री० युद्धकारिणी] जो किसी से युद्ध कर रहा हो अथवा किसी युद्ध में किसी पक्ष से सम्मिलित हो। युद्ध रत (बेलिजरेन्ट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्ध-गांधर्व  : पुं० [सं० मध्य० स०] युद्ध के समय सैनिकों को उत्साहित करने के लिए गाये जाने वाले गीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्ध-पोत  : पुं० [सं० ष० त०] वह बहुत बड़ा समुद्री जहाज जिस पर से सैनिक युद्ध करते हैं। (वारशिप)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्ध-प्राप्त  : वि० [सं० स० त०] युद्ध या लड़ाई में पकड़ा या पाया हुआ। जैसे—युद्ध-प्राप्त सामग्री। पुं० युद्धवंदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्धबंदी  : पुं० =युद्धबंदी। स्त्री० [सं०+फा०] युद्ध का बंद होना। लड़ाई। बंदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्ध-भूमि  : स्त्री० [सं० ष० त०] लड़ाई का मैदान। रणक्षेत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्धमय  : वि० [सं० युद्ध=मयट्] १. युद्ध संबंधी। २. युद्ध-प्रिय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्धमान  : वि० [सं० युद्धमान] =युद्धकारी जो किसी न किसी से प्रायः युद्ध करता रहता हो। युद्ध में रत रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्ध-रंग  : पुं० [सं० ब० स०] १. कार्तिकेय स्कंद। २. युद्धस्थल। रण-क्षेत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्ध-लिप्त  : वि० [सं० स० त०] [भाव० युद्धलिप्तता] (दल या राष्ट्र) जो सदा किसी न किसी दल या राष्ट्र के विरुद्ध युद्ध ठाने रहता हो (बेलीजरेंट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्ध-बंदी  : पुं० [सं०] वह सैनिक जो युद्ध में जीतकर बंदी बना लिया गया हो। लड़ाई का कैदी। (प्रिजनर आफ़ वार)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्ध-विराम  : पुं० [सं०] चलता हुआ युद्ध इस उद्देश्य से रोकना कि दोनों पक्ष आपस में संधि की बात-चीत या शर्ते तै कर सकें (सीज-फ़ायर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्ध सन्नाह  : पु० [सं०]
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्ध-सार  : पुं० [सं० ष० त०] घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्धस्थगन  : पुं० [सं० ष० त०] विभिन्न पक्षों का अनिश्चित काल के लिए युद्ध बंद करना जिसके फलस्वरूप उनमें समझौते की बात-चीत हो सके (सीज़-फायर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्धाचार्य  : पुं० [सं० युद्ध-आचार्य, ष० त०] वह जो सैनिकों को युद्ध विद्या की शिक्षा देता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्धोपकरण  : पुं० [सं० युद्ध-उपकरण, ष० त०] लड़ाई का सामान। जैसे—गोला, बारुद, तोप-बंदूक, तीर-कमान, ढाल-तलवार आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
युद्धोन्मत्त  : वि० [सं० युद्ध-उन्मत्त, च० त०] १. जो युद्ध करने के लिए उतावला हो रहा हो। जिसके सिर पर युद्ध करने का भूत सवार हो। २. जो युद्ध कर रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ