शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रंभा  : स्त्री० [सं०√रंभ+अच्—टाप्] १. केला। कदली। २. गौरी। पार्वती। ३. स्वर्ग की एक प्रसिद्ध अप्सरा। ४. वेश्या। रंडी। ५. उत्तर दिशा। पुं० [सं० रंभ] लोहे का वह मोटा भारी डंडा जिसका अगला सिरा धारदार होता है और जिससे आघात करके मजदूर या दीवार में छेद करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रंभा-तृतीया  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रँभाना  : अ० [सं० रंभणा] गाय का बोलना। गाय का शब्द करना। स० गौ से रंभण करना। गौ के शब्द करने में प्रवृत्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रंभापति  : पुं० [सं० ष० त०] इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रंभाफल  : पुं० [सं० ष० त०] केला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ