शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रमणी  : स्त्री० [सं० रमण+ङीष्] १. रमण करने योग्य युवती और सुन्दर स्त्री। २. औरत। नारी। स्त्री। ३. संगीत में कर्णाटकी पद्धति की एक रागिनी। ४. सुगन्धबाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमणीक  : वि० [सं० रमणीय] जिसमें मन रमण करता हो या कर सकें, अर्थात् सुन्दर। मनोहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमणीय  : वि० [सं√रम्+अनीयर] जिसमें मन रमण करे या कर सके। अर्थात् सुन्दर। मनोहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रमणीयता  : स्त्री० [सं० रमणीय+तल्+टाप्] १. रमणीय होने की अवस्था, धर्म या भाव। २. सुन्दरता। ३. साहित्य-दर्पण के अनुसार साहित्यिक कृति या रचना का वह माधुर्य जो सब अवस्थाओं में बना रहे या क्षण-क्षण में नवीन रूप धारण किया करे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ