शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रसद  : वि० [सं० रस√दा (देना)+क] १. रस देनेवाला। २. स्वादिष्ट। ३. आनन्द तथा सुख देनेवाला। पुं० १. चिकित्सक। २. मध्ययुग में वह भेदिया जो किसी को विष आदि खिलाता था। स्त्री० [अ०] १. अंश। हिस्सा। २. बांट। ३. खाद्य सामग्री। विशेषतः कच्चा अनाज जो अभी पकाया जाने को हो। ४. वे खाद्य पदार्थ जो यात्री, सैनिक, आदि प्रवास-काल में अपने साथ ले जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रसदा  : स्त्री० [सं० रसद+टाप्] सफेद निर्गुंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रसदार  : वि० [सं० रस+फा० दार (प्रत्यय)] १. जिसमें रस अर्थात् जूस हो। जैसे—रसदार आम। २. जिसमें मिठास हो। जैसे—रसदार बात। ३. स्वादिष्ट। ४. रसेदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रसद्रावी (विन्)  : पुं० [सं० रस√द्रु (गति)+णिच्+णिनि, उप० स०] मीठा जंबूरी नींबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ