शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रास्त  : वि० [फा०] १. दाहिने ओर पड़ने या होनेवाला। दाहिना। २. सीधा। सरल। ३. ठीक। दुरुस्त। ४. उचित। वास्तविक। वाजिब। ५. अनुकूल। मुआफिक। क्रि० प्र०—आना।—पड़ना।—होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रास्तगो  : वि० [फा०] [भाव० रास्तगोई] सब बोलनेवाला सत्यवक्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रास्तगोई  : स्त्री० [फा०] १. सत्य बोलना। २. सत्य-कथन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रास्तबाज  : वि० [फा० रास्तबाज़] [भाव० रास्तबाजी] ईमानदार और सच्चा। विशेषतः लेन-देन में साफ २. नेकचलन। सदाचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रास्तबाजी  : स्त्री० [फा० रास्तबाज़ी] १. ईमानदारी। सच्चाई। २. सदाचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रास्ता  : पुं० [फा० रास्तः] १. वह कच्ची या पक्की जमीन जिस पर लोग सामान्यतया चलते-फिरते या आते-जाते रहते हैं। मुहावरा—रास्ता कटना=चलने से रास्ता पार या पूरा होना। जैसे—बात-चीत में ही आधा रास्ता कट गया। (किसी का) रास्ता काटना=किसी के चलने के समय उसके सामने से होकर किसी का निकल जाना। जैसे—बिल्ली रास्ता काट गई। रास्ता देखना या पकड़ना= (क)मार्ग का अवलंबन करना। रास्ते पर चलना। (ख) कहीं से हटकर चले जाना। जैसे—अच्छा, अब तुम अपना रास्ता देखो। (या पकड़)। (किसी का) रास्ता देखना=प्रतीक्षा करना। हटाना। (ख) इधर-उधर की बातें करके टालना। रास्ते पर लाना=सुमार्ग पर चलाना। अच्छे या ठीक रास्ते पर लगाना। रास्ते लगना= (क) चल पड़ना। (ख) ऐसे मार्ग पर चलना जिससे उद्देश्य सिद्ध हो। २. प्रथा। रीति। चाल। जैसे—अब तो आपने यह नया रास्ता चला ही दिया है। ३. उपाय। तरकीब। युक्ति। जैसे—अभी तो इस संकट से निकलने का रास्ता सोचना है। मुहावरा—(किसी को) रास्ता बताना= (क) उपाय, तरकीब या युक्ति बताना। (ख) कोई काम करने का ढंग बताना या सिखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ