शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रिक्त  : वि० [सं०√रिच् (अलग करना)+क्त] १. खाली। शून्य। जैसे—रिक्त घट, रिक्त स्थान। २. गरीब। निर्धन। पुं० जंगल। वन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिक्त-कुंभ  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. साहित्य में ऐसी भाषा जो समझ में न आवे अथवा जिसका कुछ भी अर्थ न निकलता हो। साधारण लोक-व्यवहार में ऐसी चीज जो देखने भर को हो, काम में आने योग्य न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिक्तता  : स्त्री० [सं० रिक्त+तल्+टाप्] १. रिक्त या खाली होने की अवस्था या भाव। २. नौकरी के लिए पद या स्थान रिक्त होने की अवस्था या भाव। (वैकेन्सी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिक्ता  : स्त्री० [सं० रिक्त+टाप्] फलित ज्योतिष में चतुर्थी, नवमी और चतुर्दशी तिथियाँ जो शुभ कामों के लिए वर्जित हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रिक्तार्क  : पुं० [सं० रिक्ता-अर्क, मध्य० स०] रविवार को पड़नेवाली कोई रिक्ता तिथि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ