शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रुज  : पुं० [सं०√रुज्+क, घञर्थ] १. टूटने या अस्थिभंग होने का भाव। २. कष्ट। वेदना। ३. क्षत। घाव। ४. प्राचीन काल का एक प्रकर का बाजा जिस पर चमड़ा मढ़ा होता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुजगार  : पुं० =रोजगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुज-ग्रस्त  : वि० [सं० तृ० त०] रुग्ण। रोगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुजा  : स्त्री० [सं०√रुज्+क्विप्+टाप्] १. टूटने-फूटने या भंग होने का भाव। २. रोग। बीमारी। ३. कष्ट। पीडा। ४. कुष्ठ नामक रोग। कोढ़। ५. भेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुजाकर  : वि० [सं० ष० त०] रोग उत्पन्न करने या बढ़ानेवाला। पुं० १. रोग। बीमारी। २. कमरख (फल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुजाली  : स्त्री० [सं० रुजा-आली, ष० त०] १. रोगों या कष्टों का समूह। २. ऐसी स्थिति जिसमें एक साथ कई रोग सता रहे हों। ३. एक पर एक अथवा एक न एक रोग लगा रहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुजी  : वि० [सं० रुज=रोग] रुग्ण। रोगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रुजू  : वि० [अ० रुजूअ=प्रवृत्त] १. जिसकी तबीयत किसी ओर झुकी या लगी हो। २. जो किसी ओर प्रवृत् हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ