शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रेंग  : स्त्री० [हिं० रेंगना] रेंगने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रेंगटा  : पुं० [हिं० रेगं+टा] गधे का बच्चा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रेंगना  : अ० [सं० रिंगण] १. जमीन के साथ पेट सटाकर हाथों पैरों के बल खिसकते हुए आगे बढना या चलना। जैसे—च्यूँटी या साँप का रेंगना। २. बच्चों का या बच्चों की तरह धीरे-धीरे और लड़खड़ाते हुए चलना। (बुन्देल०) अ०=रेंकना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रेंगनी  : स्त्री० [हिं० रेगना] भट-कटैया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रेंगाना  : स० [हिं० रेंगना] १. किसी से रेंगने की क्रिया कराना। किसी को रेंगने में प्रवृत्त करना। २. बच्चों आदि को धीरे-धीरे चलाना। ३. व्यक्ति को चलाना या दौड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ