शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रेखन  : पुं० [सं० लेखन] १. रेखा या रेखाएँ अंकित करना या बनाना। २. रेखाओं आदि की सहायता से चित्र या रूप अंकित करना। आलेखन। ३. इस प्रकार अंकित किया हुआ चित्र या रूप। (ड्राईग)। रेखाचित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रेखना  : स० [सं० रेखन] १. रेखा या लकीर खींचना। २. रेखाओं की सहायता से चित्र आदि अंकित करना। उदाहरण—कहा करौं नीके करि हरि कौं रूप रेखि नहिं पावति।—सूर। ३. बनाना या रचकर तैयार करना। उदाहरण— (क) सत्य कहौ कहा झूठ में पावत देखों बेई जिन रेखी क्या।—केशव। (ख) पूरन प्रेम सुधा वसुधा वसुधा रमई वसुधर सु रेखी।—देव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ