शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रोजा  : पुं० [फा० रोजा] १. व्रत। उपवास। २. विशेषतः रमजान के महीने में हर दिन रखा जानेवाला उपवास या व्रत। क्रि० प्र०—खोलना।—टूटना। -रखना। ३. रमजान का प्रत्येक दिन जिसमें व्रत रखने का विधान है। जैसे—आज पाँचवाँ रोजा है। पुं० =रौजा (समाधि)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोजाखोर  : पुं० [फा० रोजाखोर] रोजा न रखनेवाला व्यक्ति। (मुसलमान)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोजादार  : पुं० [फा० रोजादार] वह मुसलमान जो रमजान में नियमित रूप से महीने भर रोजा रखता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोजाना  : अव्य० [फा० रोज़ानः] प्रतिदिन। हर रोज। नित्य। पुं० प्रतिदिन के हिसाब से नित्य मिलनेवाला पारिश्रमिक या वेतन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ