शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लट-पटा  : वि० [हिं० लटपटाना] [स्त्री० लटपटी] १. जोश, मस्ती, यौवन, लापरवाही आदि के कारण इधर-उधर गिरता-पड़ता या लड़खड़ाता हुआ। ठीक और सीधे तरह से न चलता हुआ। जैसे—लटपटी चाल। २. जो ठीक वँधा न रहने के कारण ढीला होकर नीचे की ओर खिसक आया हो। जो चुस्त और दुरुस्त न हो। ढीला-ढाला। ३. जो ठीक तरह से सँवार या सजाकर नहीं बल्कि अल्हड़पन से बनाया लगाया गया हो। जैसे—लटपटी पाग (पगड़ी)। ४. (कथन, बात या शब्द) जिसका ठीक, पूरा और स्पष्ट उच्चारण न हुआ हो। ५. अस्तव्यस्त। अव्यस्थित। अंड-बंड। ६. थकावट, दुर्बलता आदि के कारण बहुत ही शिथिल और हारा हुआ। ७. रसेदार खाद्य पदार्थ जो न बहुत गाढ़ा हो और न बहुत पतला। जैसे—लटपटी, तरकारी, लटपटा हलुआ। ८. गींजा और मसला हुआ। मला-दला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ