शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लट्टू  : पुं० [देश] १. लकड़ी का एक गोल खिलौना जिसके मध्य भाग में कील जड़ी रहती है तथा जो चलाये जाने पर उक्त कील पर घूमने या चक्कर लगाने लगता है। २. कोई ऐसा खिलौना जो इस प्रकार घूमता रहता हो। ३. लाक्षणिक अर्थ में, व्यक्ति जिसमें किसी के प्रति उत्कट प्रेम हो तथा जो उसके कारण बावला हो रहा हो। मुहावरा—(किसी पर) लट्टू होना=किसी पर पूरी तरह से मोहित होना। ४. शीशे का वह गोलाकार उपकरण जिसके अन्दर बिजली के द्वारा प्रकाश उत्पन्न होता है। बल्ब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लट्टू दार  : वि० [हिं० लट्टू+फा० दार] जिस पर या जिसमें लट्टू के आकार की गोल रचना बनी या लगी हो। जैसे—लट्टूदार छड़ी, लट्टूदार पगड़ी (एक विशेष प्रकार की पगड़ी जिसके अगले ऊपर भाग का कपड़ा लट्टू की तरह लपेटा हुआ रहता है।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ