शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लट्ठा  : पुं० [हिं० लट्ठ] १. लकड़ी का बहुत बड़ा मोटा और लंबा टुकड़ा। बल्ला। शहतीर। जैसे—तालाब के बीच में लगा हुआ लट्ठा, सीमा का सूचक लट्ठा। २. धरन। ३. वह ५॥ फुट लंबा बाँस जिससे जमीन नापी जाती है। पद—लट्ठाबंदी (दे०) ४. लंकलाट (कपड़ा) (पश्चिम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लट्ठा-बंदी  : स्त्री० [हिं० लट्ठा+फा० बंदी] लट्ठे अर्थात् ५॥ फुट लंबे बाँस के द्वारा जमीन की जानेवाली नाप-जोख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ