शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लवन  : पुं० [सं०√लू (छेदन)+ल्युट—अन] [वि० लवनीय, लव्य] १. काटना। २. छेदना। २. खेत की फसल की कटाई। लवनी। लुनाई। लौनी। ४. खेत की फसल काटने के बदले में मिलनेवाला अन्न या धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवना  : स० [हिं० लुनना] [भाव० लवनाई] १. पकी हुई फसल काटना। लुनना। २. खेत में काटकर रखे हुए डंठलों को बटोरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवनाई  : स्त्री० =लोनाई (लावण्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवनी  : स्त्री० [सं० लवन+ङीष्] शरीफे का पेड़ और फल। स्त्री० [हि० लवना] पकी हुई फसल काटने की क्रिया, भाव और मजदूरी। लुनाई। स्त्री० =नवनीत (मक्खन)। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवनीय  : वि० [सं०√लू+अनीयर्] जो लवने अर्थात् काटे जाने के योग्य हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ