शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लाई  : स्त्री० [सं० लाजा] धान, बाजरे आदि को सुखाकर और गरम बालू में भूनकर बनाई हुई खील। लावा। पद—लाई का सत्तू=उक्त प्रकार की खीलों को पीसकर बनाया हुआ सत्तू जो बहुत जल्दी हजम होता और इसीलिए दुर्बल रोगियों को खिलाया जाता है। स्त्री० [हिं० लाना=लगाना] १. आपस में विरोध उत्पन्न कराने या एक को तुच्छ या बुरा सिद्ध करने के लिए एक की बात दूसरे से जाकर कहना। इधर की बात उधर लगाना। चुगली। पद—लाई-लुतरी। क्रि० प्र०—लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाई-लुतरी  : स्त्री० [हिं] १. चुगली। २. शिकायत। वि० स्त्री० एक की बात दूसरे से कह करके आपस में विरोध कराने अथवा एक की दृष्टि में दूसरे को तुच्छ या हीन सिद्ध करनेवाली (स्त्री)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ