शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लालन  : पुं० [सं०√लाल् (इच्छा)+णिच्+ल्युट—अन] यथेष्ट प्रेम पूर्वक बालकों का आदर करना। लाड़-प्यार। पद—लालन पालन। पुं० [हिं० लाल] १. प्रिय। पुत्र। प्यारा बेटा। २. बालक। लड़का। स्त्री० [?] चिरौजी। पयाल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लालना  : स० [सं० लालन] १. लाड़ या दुलार करना। उदाहरण—लालन जोग लखन लघु लोने।—तुलसी। २. पालन-पोषण करना। पालना। उदाहरण—कलप बेलि जिमि बहु विधि लाली।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लालनीय  : वि० [सं०√लल्+णिच्+अनीयर्] जिसका लालन करना उचित हो या किया जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ