शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लालि  : स्त्री० =लालसा। उदाहरण—ये सोरहौ सिंगार बरनि के करहिं देवता लालि।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लालित  : भू० कृ० [सं०√लल् (इच्छा)+णिच्+क्त] १. जिसका लालन किया गया हो। दुलारा हुआ। २. जो पाला-पोसा गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लालितक  : पुं० [सं० लालित+कन्] वह प्रिय जीव या प्राणी जिसका लालन-पालन किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लालित्य  : पुं० [सं० ललित+ष्यञ्] १. ललित होने की अवस्था, गुण या भाव। २. रमणीयता। ३. हाव-भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लालिनी  : स्त्री० [सं०√लल्+णिनि+ङीष्] कामुक स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लालिमा  : स्त्री० [हिं० लाल] लाल होने की अवस्था या भाव। लाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ