शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लिप्त  : वि० [सं०√लिप्+क्त] १. (पदार्थ) जिस पर लेप हुआ हो। २. (पदार्थ) जिससे लेप किया गया हो। पोता हुआ। ३. जो किसी के साथ इस प्रकार लगा हो कि जल्दी उससे अलग न हो सके। जैसे—भोग में लिप्त होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लिप्तक  : वि० [सं० लिप्त+कन्] विष में बुझाया हुआ। पुं० विष में बुझाया हुआ। बाण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लिप्ता  : स्त्री० [सं० लिप्त+टाप्] १. ज्योतिष के अनुसार काल का एक मान जो प्रायः एक मिनट के बराबर होता है। २. अंश का साठवाँ भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लिप्तिका  : स्त्री० =लिप्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ