शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लुभाना  : अ० [हिं० लोभ+आना (प्रत्यय)] १. कुछ या किसी को पाने के लिए लोभ से युक्त होना। लालच या लालसा में पड़ना। २. उक्त अवस्था के कारण तन-मन की सुध भूलना। मोह में पड़ना। ३. किसी पर आसक्त या मोहित होना। संयो० क्रि०—जाना। स० १. अपने गुण, रूप आदि के कारण किसी के मन में लोभ या लालसा उत्पन्न करना। २. किसी के मन में लोभ या लालसा उत्पन्न कराना। ३. किसी के मन में अपने प्रति अनुराग आसक्ति या प्राप्ति की कामना उत्पन्न करना और फलतः ऐसी दशा में लाना कि वह सुध-बुध भूल जाय। मोह से युक्त करना। संयो० क्रि०—लेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ