शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लोथ  : स्त्री० [सं० लोष्ट या लोठ] किसी प्राणी का मृत शरीर। लाश। शव। मुहावरा—(किसी का) लोथ डालना=किसी को मारकर उसका शव जमीन पर गिराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोथड़ा  : पुं० [हि० लोथ+ड़ा] शरीर से कटकर अलग गिरा हुआ मांस का ऐसा बड़ा टुकड़ा जिसमें हड्डी न हो। मांस पिंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोथ-पोत  : वि०=लथ-पथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोथारी  : स्त्री० [सं० लुंठन] १. कम पानी में से नाव को खींचते या धीरे-धीरे खेते हुए किनारे लगाना। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोथारी-लंगर  : पुं० [हिं० लोथारी+हिं० लंगर] जहाज का सबसे छोटा लंगर जो उस समय डाला जाता है, जहाँ यह जानना अभिप्रेत होता है कि यह किनारे पर जाने का मार्ग है या नहीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ