शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लोलक  : पुं० [सं० लोल से] १. नथ, बाली आदि में पिरोया जानेवाला लटकन लरकन। २. कान की लौ। लोलकी। ३. घंटी या घंटे के बीच लगा हुआ वह लरकन जो हिलाने से इधर-उधर टकराकर शब्द उत्पन्न करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लोलकी  : स्त्री० [हिं० लोलकी] कान के नीचे का वह कोमल भाग जिसमें छेद करके कुण्डल, बाली आदि पहनते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ