शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वंग  : पुं० [सं०√वंग् (गति)+अच्] १. बंगाल (राज्य) २. राँगा नामक धातु। ३. वैद्यक में उक्त धातु की भस्म। ४. कपास। ५. बैंगन। भंटा। ६. एक चंद्रवंशी राजा। पुं० [?] पहाड़ों की घाटी (राज०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंगज  : वि० [सं० वंग√जन् (उत्पत्ति)+ड] वंग अर्थात् बंगाल में उत्पन्न। बंगाल में जन्मा या बना हुआ। पुं० १. बंगाल का निवासी। बंगाली। २. सिंदूर। ३. पीतल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंग-मल  : पुं० [सं० ष० त०] सीसा (धातु)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंगसेन  : पुं० [सं०] १. अगस्त का वह पेड़ जिसमें लाल फूल लगते हों। २. उक्त में लगनेवाला लाल फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंगारि  : पुं० [सं० वंग-अरि, ष० त०] हरताल नामक खनिज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंगाष्टक  : पुं० [सं० वंग-अष्टक, ष० त०] राँगा आदि आठ धातुओं को फूँककर तैयार की जानेवाली ओषधि। (वैद्यक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंगीय  : वि० [सं० वंग+छ-ईय] १. वंग अर्थात् बंगाल में होने अथवा उससे संबंध रखनेवावला। २. राँगे का बना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंगेश्वर  : पुं० [सं० वंग-ईश्वर,ष० त०] वैद्यक में एक रसौषध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ