शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वंदनता  : स्त्री०=वंदनीयता। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंद  : प्रत्यय० [सं० वत् में फा०] एक फारसी प्रत्यय जो संज्ञाओं के अन्त में लगकर ‘वाला’,‘स्वामी’ आदि का अर्थ देता है। जैसे–खुदावन्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदक  : वि० [सं०√वंद् (स्तुति या प्रणाम करना)+ण्वुल्-अक] वंदना करनेवाला। पुं० १. चारण। २. भिक्षु। ३. बाँदा नामक परोपजीवी वनस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदन  : पुं० [सं०√वंद्+ल्युट-अन] १. नम्रतापूर्वक की जानेवाली वंदना या स्तुति। २. शरीर पर बनाए जानेवाले तिलक आदि चिन्ह। ३. एक प्रकार का विष। ४. वंदाक या बाँदा नामक वनस्पति। सिंदूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदनक  : पुं० [सं० वंदन+कन्०]=वंदन या वंदना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदन-धूरि  : स्त्री० [सं० वंदन=सिंदूर+हिं० धूरि=धूल] अबीर, गुलाल आदि। उदाहरण–रसिकलाल पर मेलति कामिनि वंदनधूरि।–हितहरिवंश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदनमाल  : स्त्री०=वंदनवार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदना  : स्त्री० [सं०√वंद्+युच्-अन,टाप्] [भू० कृ० वंदित,वि० वंदनीय] १. आदर और नम्रतापूर्वक की जानेवाली स्तुति। वंदन। २. बौद्धों की एक पूजा। ३. होम हो चुकने पर उसकी भस्म से लगाया जानेवाला तिलक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदनी  : स्त्री० [सं० वंदन+ङीष्०] १. स्तुति। वंदना। २. जीवातु नामक ओषधि। ३. गोरोचन। ४. शरीर पर लगाए जानेवाले तिलक आदि चिह्न। ५. माँगने की क्रिया। याचना। ६. वटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदनीय  : वि० [सं०√वंद+अनीयर्] [भाव० वंदनीयता] जिसकी वंदना की जानी चाहिए अथवा की जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदा  : पुं० [सं०√वंद्+अच्-टाप्] बाँदा नामक परोपजीवी वनस्पति। वंदाक, वंदार, वंदारू। पुं० [सं०] वंदा या बाँदा नामक परोपजीवी वनस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदि  : पुं० [√वंद्+इन्]=वंदी (कैदी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदिग्राह  : पुं० [सं० वंद्√ग्रह (ग्रहण)+अण्] डाकू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदित  : भू० कृ० [सं०√वंद्+क्त] [स्त्री० वंदिता] जिसकी वंदना हुई हो या की गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदितव्य  : वि० [सं०√वंद्+तव्य] वंदनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदिता (तृ)  : वि० [सं०√वंद्+तृच्०] वंदना करनेवाला। वि० सं० ‘वंदित’ का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदी (दिन्)  : पुं० [सं०√वंद्+णिनि] १. वह जिसे बंधन में रखा गया हो। २. वह अपराधी जिसे दंड-स्वरुप कारागार में रखा गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदीगृह  : पुं० [सं० ष० त०] कैदखाना। कारागार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंदीजन  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. राजाओं आदि का यश वर्णन करनेवाली एक प्राचीन जाति। २. उक्त जाति का व्यक्ति या चारण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंद्य  : वि० [सं०√वंद्=ण्यत्]=वंदनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंद्या  : स्त्री० [सं० वंद्य+टाप्] १. बाँदा नामक वनस्पति। २. रोगोचन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ