शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वजन  : पुं० [अ० वजन] १. भार। बोझ। २. भार का परिणाम। तौल। ३. भारीपन। गुरुत्व। जैसे–सोने में वचन होता है। ४. मान-मर्यादा का सूचक महत्व। जैसे–उनकी बात कुछ वजन रखती है। क्रि० प्र०-रखना। ५. वह विशेषता जिसके कारण चित्र का एक अंग दूसरे से न्यून या विषम हो जाय। (चित्र-कला)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वजनदार  : वि० [अ०+फा] १. (पदार्थ) जिसमें वजन हो। गुरु। भारी। २. (कथन या बात) जिसमें विशेष तथ्य, प्रभाव बल या महत्व हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वजनी  : वि० [अ० वजनी] १. जिसका बहुत वजन या बोझ हो। भारी। २. जिसका विशेष प्रभाव या महत्व हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ