शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वजा  : स्त्री० [अ० वजअ] १. संघटन। बनावट। रचना। २. बनावट का ढंग। ३. बनावट का अच्छा और सुन्दर ढंग या प्रकार। सज-धज। ४. अवस्था। दशा। हालत। ५. ढंग। प्रणाली। रीति। वि० १. जो काट या निकाल कर अलग कर दिया गया हो। घटाया हुआ। २. (धन) बाद या मुजरा किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वजादार  : वि० [अ० वजा+फा० दार] [भाव० वजादारी] १. जिसकी बनावट या गठन बहुत अच्छी और सुन्दर हो। तरहदार। २. सज-धजवाला। ३. अपनी रीति-नीति न छोड़नेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वजादारी  : स्त्री० [अ०+फा०] १. वजादार होने की अवस्था या भाव। २. आचरण-व्यवहार, बनाव-सिंगार, रहन-सहन आदि का अच्छा और सुन्दर ढंग। ३. अच्छी वेष-भूषा। ४. मान, मर्यादा आदि का सुन्दरतापूर्वक होनेवाला निर्वाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वजारत  : स्त्री० [अ० वजारत] वजीर अर्थात् मंत्री का काम, पद या कार्यालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ