शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वर्जन  : पुं० [सं०√वृज्+णिच्+ल्युट-अन] [वर्जनीय,वर्ज्य] १. त्याग। छोड़ना। २. किसी प्रकार के आचरण, व्यवहार आदि के संबंघ में होनेवाला निषेध। मनाही। ३. हिंसा। ४. दे० ‘अपवर्जन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्जना  : स्त्री० [सं०√वृज्+णिच्+युच्-अन,टाप्] १. वर्जन करने की क्रिया या भाव। मनाही। वर्जन। २. बहुत ही उग्र, कठोर या विकट रूप से अथवा बहुत भयभीत करते हुए कोई बात निषिद्ध ठहराने ०या वर्जित करने की क्रिया या भाव। (टैबू)। विशेष—अनेक असभ्य और आदिम जन-जातियों में इस प्रकार की अनेक परम्परा गत वर्जनाएँ चली आती हैं कि अमुक काम आदि नहीं करने चाहिएँ, अमुक पदार्थ कभी नहीं छूने चाहिए, अथवा अमुक प्रकार के साथ किसी प्रकार का सम्पर्क नहीं रखना चाहिए, नहीं तो बहुत घातक या भीषण परिणाम भोगना पड़ेगा। सभ्य जातियों में नैतिक तथा सामाजिक क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की अनेक वर्जनाएँ प्रचलित हैं। मनोवैज्ञानिकों का मत है कि जहाँ मन में बहुत ही स्वाभाविक, अदमनीय और प्रबल प्रवृ्तियाँ तथा वासनाएँ होती हैं,वहाँ प्राकृतिक वर्जनाओं का रूप धारण या नियन्त्रण की भी प्रवृत्तियाँ होती हैं जो वर्जनाओं का रूप धारण कर लेती हैं। स० वर्जन या निषेध करना। मना करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्जनीय  : वि० [सं०√वृज्+णिच्+अनीयर्] १. जिसका वर्जन होना उचित हो। वर्जन किये जाने के योग्य। २. त्यागे जाने के योग्य। ३. खराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ