शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वल्क  : पुं० [सं०√वल्+क, नि०] १. पेड़ की छाल। वल्कल। २. मछली के ऊपर का चमकीला छिल्का। मछली की चोई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वल्क-द्रुम  : पुं० [सं० मध्य० स०] भोज पत्र का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वल्कल  : पुं० [सं०√वल्+कलन्] १. पेड़ों के धड़ और काण्ड पर का आवरण। छाल। २. प्राचीन काल में वह छाल जो जंगली लोग, तपस्वी आदि कपड़े की तरह ओढ़ते-पहनते थे। ३. एक दैत्य। ४. ऋग्वेद की वाष्कल नामक शाखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वल्कला  : स्त्री० [सं० वल्कल+टाप्] १. एक प्रकार का सफेद पत्थर जिसका गुण शीतल और शान्तिकारक माना जाता है। शिला वल्का। २. तेजबल नामक वनस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वल्कली (लिन्)  : वि० [सं० वल्कल+इनि] (पेड़) जिसकी छाल ओढ़ने पहनने के काम आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ