शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वल्गु  : वि० [सं०√वल्+ड,गुक्-आगम] १. रूपवान्। सुंदर। २. प्रिय। मधुर। ३. बहुमूल्य। पुं० [सं०] १. बौद्धों के बोधि द्रुम के चार अधिकृत देवताओं में से एक। २. बकरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वल्गुक  : पुं० [सं० वल्गु+कन्] १. चंदन। २. जंगल। वन। ३. पण। बाजी। ४. क्रय-विक्रय। सौदा। ५. मूल्य। दाम। वि० वल्गु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वल्गुल  : पुं० [सं०√वल्गु+उल्] १. एक प्रकार का चमगादड़। २. गीदड़। श्रृंगाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वल्गुला  : स्त्री० [सं० वल्गु√ला (लेना)+क+टाप्] १. बकुची। २. चमगादड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वल्गुलिका  : स्त्री० [सं० वल्गुल+कन्+टाप्, इत्व] १. कत्थई रंग का पतंग जाति का कीड़ा जिसे ‘तेलपायी’ भी कहते हैं। चपड़ा। २. पिटारी। मंजूषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वल्गुली  : स्त्री० [सं० वल्गुल+ङीष्] १. चमगादड़। गेदुर। २. पिटारी। मंजूषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ