शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वस्त्रासव  : पुं० [सं० वस्त्र-आसव, ष० त०] लाला। थूक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्त्र  : पुं० [सं०√वस् (आच्छादन करना)+त्रण्] ऊन, रूई रेशम आदि के तागों से बुना या जमाकर तैयार किया हुआ वह प्रसिद्ध पदार्थ जो पहनने, ओढ़ने आदि के काम आता है। कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्त्रग्रंथि  : स्त्री० [सं० ष० त०] नीवी। नाड़ा। इजारबंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्त्रय  : पुं० [सं०] आधुनिक गिरनार पर्वत और तीर्थ का पुराना नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्त्र-पट  : पुं० [सं०] कपड़ों पर हाथ से अंकित किया हुआ चित्र (प्राचीन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्त्र-पुत्रिका  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] गुड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्त्र-पूत  : वि० [सं०] कपड़े से छाना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्त्र-बंध  : पुं० [सं०] नीवी। इजारबंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्त्र-भवन  : पुं० [सं० ष० त०] खेमा। तंबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्त्र-रंजन  : पुं० [सं०] कुसुंभ का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्त्र-रंजनी  : पुं० [सं०] मजीठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वस्त्रागार  : पुं० [सं० वस्त्र+आगार] १. वह स्थान जहाँ सब प्रकार के या बहुत से कपड़े हों। २. घर में वह कमरा जिसमें पहनने के कपड़े रखे जाते हों तथा उतारे और पहने जाते हों (ड्रेसिंग रूम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ