शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वाराह  : पुं० [सं०] [स्त्री० वाराही] १. सूअर। बराह। २. विष्णु का तीसरा अवतार जो शूकर या शूअर के रूप में हुआ था। काली मैनी का वृक्ष। ३. जलाशय के किनारे होनेवाला बेंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाराहपत्री  : स्त्री० [सं० ब० स०] अश्वगंधा। असगंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाराही  : स्त्री० [सं० वराह+ङीष्] १. ब्रह्माणी आदि आठ मातृकाओं में से एक मातृका। २. एक योगिनी। ३. श्यामा पक्षी। ४. कँगनी नामक कदन्न। ५. वाराही कन्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाराही-कंद  : पुं० [सं० मध्य० स०] एक प्रकार का महाकंद जो औषध में काम आता है। गृष्टि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ