शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वासर  : पुं० [सं०√वस् (निवास करना)+णिच्+अर] १. दिन। दिवस। २. वह कमरा या घर जिसमें वर-वधू की सोहागरात होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वासर-कन्यका  : स्त्री० [ष० त०] रात्रि। रात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वासरमणि  : पुं० [सं० ष० त०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वासरिक  : वि० [सं०] १. वासर संबंधी। वासर का। २. प्रतिदिन होनेवाला। दैनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वासरेश  : पुं० [सं०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ