शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वासि  : पुं० [सं० वस+इञ्] एक प्रकार का छोटा कुल्हाड़ा या बसूला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वासित  : भू० कृ० [सं० वास+क्त, इत्व] १. वास अर्थात् सुगंध से युक्त सुगंधित किया या महकाया हुआ। २. कपड़े से ढका हुआ। ३. देर का बना हुआ। बासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वासिता  : स्त्री० [सं० वासित+टाप्] १. स्त्री। २. हथनी। ३. आर्या छन्द का एक भेद जिसके प्रत्येक चरण में ९ गुरु और ३९ लघु वर्ण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वासिल  : वि० [अ०] १. जिसका वस्ल अर्थात् संयोग हुआ हो। २. जो वसूल अर्थात् प्राप्त हुआ हो। पद—वासिल-बाकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वासिल-बाकी  : पुं० [अ+फा०] ऐसी सभी धनराशियाँ या रकमें जो या तो प्राप्य होने पर प्राप्त या वसूल हो चुकी होने अथवा अभी प्राप्त या वसूल होने को बाकी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वासिलात  : पुं० [अ० वासिल का बहु०] वे धनराशियाँ या रकमें जो वसूल हो चुकी हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वासिष्ठ  : वि० [सं० वसिष्ठ+अण्] वसिष्ठ संबंधी। पुं० १. वसिष्ठ का वंशज। २. खून। लहू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वासिष्ठी  : स्त्री० [सं० वसिष्ठ+ङीष्] गोमती नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ