शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विंदु  : पुं० [सं० विन्द+अण्] १. पानी या किसी तरल पदार्थ का कण बूँद। २. छोटा गोलाकार चिन्ह। विंदी। ३. हाथी के मस्तक पर रंगों से किये जानेवाले चिन्ह। ४. लिखने में अनुस्वार का चिन्ह। ५. शून्य का चिन्ह। सिफर। ६. रेखा-गणित से वह स्थान जिसकी स्थिति तो हो, पर जिसके विभाग हो सकते हों। ७. दाँत से लगनेवाला घाव। दन्त-क्षत। ८. किसी चीज का बहुत छोटा टुकड़ा। कण। कनी। ९. वेदान्त में, नाद के फलस्वरूप होनेवाली क्रिया। देखें, नाद। १॰. रत्नों का एक दोष या धब्बा जो चार प्रकार का कहा गया है-आवर्त्त (गोल) वर्ति (लम्बा) आरक्त (लाल) यव (जौ के आकार) वि० १. ज्ञाता। (वेत्ता) जानकार। २. दाता। दानी। ३. जिसका ज्ञान प्राप्त करना उचित हो। जानने योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदुक  : पुं० [सं०] माथे पर लगाया जानेवाला टीका या बिन्दी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदु-चित्रक  : पुं० [सं० ब० स०] हिरन जिसके शरीर पर सफेद चित्तियाँ हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदु-जाल  : पुं० [सं०] सुंदरता के लिए गोद या छापकर किसी स्थान पर बनाई हुई बिंदियाँ। जैसे— हाथी के मस्तक या सूँड़ पर का विंदु जाल, बाँह या हाथ पर गोदने का विंदु-जाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदु-तंत्र  : पुं० [सं० ष० त०] चौपड़ आदि की बिसात। सारि-फलक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदु-तीर्थ  : पुं० [सं० मध्यम० स०] काशी का प्रसिद्ध पंचनद तीर्थ जहाँ बिन्दु माधव का मन्दिर है। पंचगंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदु-त्रिवेणी  : स्त्री० [सं० ब० स०] संगीत में स्वर साधन की एक प्रणाली जिसमें तीन बार एक स्वर का उच्चारण करके एक बार उसके बाद के स्वर का उच्चारण करते हैं, फिर तीन बार उस दूसरे स्वर का उच्चारण करके एक बार तीसरे-स्वर का उच्चारण करते है और अन्त में तीन बार सातवें स्वर का उच्चारण करके एक बार उसके अगले सप्तक के पहले स्वर का उच्चारण करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदु-पत्र  : पुं० [सं० मध्यम० स०] भोजपत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदु-माधव  : पुं० [सं० मध्यम० स०] काशी की एक प्रसिद्ध विष्णु मूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदु-मालिनी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदुर  : पुं० [सं० विंदु-रक] छोटी विंदी। बुंदकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदुराजि  : पुं० [सं० ब० स०] एक तरह का साँप जिसके शरीर पर बुँदकियाँ होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदु-रेख  : पुं० [सं०] १. बिंदु रेखा। २. अंकन की एक विशेष प्रक्रिया जिसमें विभिन्न विन्दुओं को रेखाओं से संबद्ध किया जाता है। ३. उक्त प्रकार की विंदुओं की रेखाओं से संबद्ध करने पर बना हुआ चित्र (ग्राफ अंतिम दोनों अर्थो के लिए)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदु-रेखा  : स्त्री० [सं०] विंदुओं को मिलाने से बननेवाली रेखा। विंदु रेखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंदुसर  : पुं० [सं० मध्यम० स०] १. पुराणानुसार कैलाश पर्वत के दक्षिण का एक सरोवर। २. भुवनेश्वर क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन सरोवर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ