शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विंध्य  : पुं० [सं० विंध+यत्] एक प्रसिद्ध पर्वत-श्रेणी जो भारतवर्ष के मध्य में पूर्व से पश्चिम तक फैला हुआ है, यह आर्यावर्त की दक्षिणी सीमा पर है, और दक्षिण भारत को उत्तर भारत में विभक्त करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंध्य-कूट (क)  : पुं० [कर्म० स० ब० स०] १. विंध्य पर्वत। २. अगस्त्य मुनि का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंध्य-गिरि  : पुं० [मध्यम० स०] विंध्य पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंध्य-चूलि  : पुं० [ब० स०] विंध्य पर्वत के दक्षिण का प्रदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंध्यवासिनी  : स्त्री० [सं०] मिरजापुर जिले के अन्तर्गत स्थित दुर्गा की एक मूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंध्या  : स्त्री० [सं० विंध्य+टाप्] एक प्राचीन नदी। पुं०=विंध्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विंध्याचल  : पुं० [सं० मध्यम० स०] १. विंध्य पर्वत। २. उक्त पर्वत का वह विशिष्ट अंग जो मिरजापुर के पास है और जहाँ विंध्यवासिनी देवी का मंदिर है। ३. वह नगरी जिसमें उक्त मंदिर स्थित है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ